अमेरिका में महात्मा गांधी को मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, संसद में पेश किया गया प्रस्ताव

अमेरिका में महात्मा गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने की सम्भावनाएँ बढ़ रही हैं। उन्हें मरणोपरांत प्रतिष्ठित कांग्रेशनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा सकता है। अमेरिका की एक प्रभावशाली सांसद ने इससे संबंधी एक प्रस्ताव अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में शुक्रवार को फिर पेश किया।

अमेरिका में महात्मा गांधी को मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, संसद में पेश किया गया प्रस्ताव

NBC24 डेस्क- अमेरिका में महात्मा गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने की सम्भावनाएँ बढ़ रही हैं। उन्हें मरणोपरांत प्रतिष्ठित कांग्रेशनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा सकता है। अमेरिका की एक प्रभावशाली सांसद ने इससे संबंधी एक प्रस्ताव अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में शुक्रवार को फिर पेश किया। मालूम हो कि कांग्रेशनल गोल्ड मेडल अमेरिका में सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

न्यूयॉर्क से कांग्रेस सदस्य कैरोलिन बी मेलोनी ने प्रतिनिधिसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, "विरोध प्रदर्शित करने के महात्मा गांधी के अहिंसक एवं ऐतिहासिक सत्याग्रह अभियान ने राष्ट्र और विश्व को प्रेरित किया। उनका उदाहरण हमें प्रोत्साहित करता है कि हम स्वयं को दूसरों की सेवा में समर्पित करें।" बता दें कि यह सम्मान जॉर्ज वॉशिंगटन, नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, मदर टेरेसा और रोजा पार्क्स को मिल चुका है। मेलोनी ने कहा, "मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नस्ली समानता के लिए अभियान हो या फिर नेल्सन मंडेला की रंगभेद के खिलाफ लड़ाई, दुनियाभर के अभियानों ने उनसे प्रेरणा ली है। एक लोक सेवक होने के नाते मैं उनके साहस और उनके आदर्श से प्रतिदिन प्रेरित होती हूं। आइए हम गांधी के इस निर्देश का पालन करें कि जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं, सबसे पहले वह परिवर्तन आप स्वयं में लाएं। " अगर महात्मा गाँधी को यह सम्मान मिलता है तो यह भारत के लिए बड़े गौरव की बात होगी।