CBSE ने लांच किया सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल

CBSE ने सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से एक ही जगह विद्यार्थियों को परीक्षा और रिजल्ट सम्बंधित सारी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध हो जाएगी. परीक्षा सनगम नाम से इस पोर्टल में तीन सेक्शन है.

CBSE ने लांच किया सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल

CBSE ने लांच किया सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल 

NBC 24 DESK ;PATNA ,CBSE ने सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से एक ही जगह विद्यार्थियों को परीक्षा और रिजल्ट सम्बंधित सारी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध हो जाएगी. परीक्षा सनगम नाम से इस पोर्टल में तीन सेक्शन है. सभी परीक्षा गतिविधियों के लिए इस सिंगल विंडो पोर्टल पर परीक्षा,रिजल्ट,सैंपल पेपर, परीक्षा की तिथि और तमाम दूसरी जानकारियां उपलबध होंगी। हर जानकारी तक छात्रों के लिए पहुंचना आसान हो इसके लिए इसे 3 सेक्शंस में बाटा गया है। इसमें स्कूल सेक्शन को गंगा,CBSE छेत्रिय कार्यालय को यमुना,और CBSE मुख्या कार्यालय को सरस्वती नाम दिया गया है। तीनो सेक्शन में अलग अलग तरह की जानकारियां है।इससे छात्र जो जानकारी लेना चाहेंगे,उस सेक्शन में सीधे जा सकते है। दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट के लिए डिज़ी लॉकर भी अलग से है। 

परीक्षा और सैंपल पेपर की जानकारी गंगा सेक्शन में होगी; दसवीं और बारहवीं परीक्षा से सम्बंधित तमाम जानकारी इसमें उपलब्ध होगी।इसमें परीक्षा सम्बंधित सारा सर्कुलर,सिलेबस ,सैंपल पेपर और क्वेश्चन बैंक आदि रखें जाएंगे। यहाँ पर छात्रवृत्ति से जुडी जानकारी और परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। रिजल्ट सुधार के लिए भी छात्र आवेदन यही से कर पाएंगे। 

क्षेत्रीय कार्यालय जारी करेगा E -message ;स्कूलों को सुचना देने से लेकर तमाम जानकारी के लिए अब क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा E -message शुरू किया जाएगा। यमुना सेक्शन में क्षेत्रीय कार्यकलाय से सम्बंधित जानकारी रहेगी।